
राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (NCR) में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बारिश और खराब मौसम को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में राजधानी के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बिजली चमकने और ओले गिरने की पूरी संभावना है।
मौसम का कई इलाकों में रहेगा असर?
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कई इलाकों में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जानें कल कैसा रहेगा मौसम?
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण यातायात और आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।



