पाकिस्तान का शहर प्रदूषण के मामले में बना नंबर एक.

लाहौर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर

स्विट्जरलैंड के निगरानी मंच आईक्यूएयर के पैमाने के हिसाब से 300 से अधिक एक्यूआई को खतरनाक माना जाता है। आईक्यूएयर की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में पीएम2.5 प्रदूषकों का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सालाना निर्धारित सीमा से 45.2 गुना अधिक रहा। प्रांतीय सरकार के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर और उसके आसपास के हिस्सों में हर साल अक्तूबर से फरवरी के समय धुंध और प्रदूषण की समस्या गंभीर हो जाती है। पिछले कुछ वर्षों में वायु प्रदूषण का बढ़ते स्तर से जनस्वास्थ्य और पर्यावरण कि चिंता बढं गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वायु गुणवत्ता से जुड़ी एजेंसियों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आईक्यूएयर ने लोगों को खुले में व्यायाम करने से बचने, प्रदूषित हवा को घर में आने से रोकने के लिए खिड़कियां बंद रखने, बाहर निकलते समय सुरक्षा मास्क पहनने और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर लगाने की सलाह दी है।

क्या होता है AQI?

एक्यूआई वायु प्रदूषण मापने का पैमाना है। इसका स्तर जितना अधिक होता है, हवा की गुणवत्ता उतनी ही खराब होती है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं।

क्या होता है पीएम 2.5 ?

पीएम2.5 का मतलब 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले बेहद महीन कणों से है। ये कण सांस के जरिए फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं और खून में भी मिल सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

प्रमुख शहरों का एक्यूआई सूचकांक

देश                                    (शहर)                     एक्यूआई सूचकांक

पाकिस्तान                        लाहौर                           410

भारत                                दिल्ली                            203
सेनेग्ल                              डकार                             196
मलेशिया                           कुआलालंपुर                   172

भारत                                कोलकाता                      170

Related Articles

Back to top button