
दिल्ली में SIR से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस द्वारा इस मामले में 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।
भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध बांग्लादेशियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा बड़ा संख्या में अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के भीतर 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। आइए जानते हैं इस बारे में।
अवैध रूप से भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी
दिल्ली में SIR की प्रक्रिया से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस द्वारा 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पकड़े गए अवैध लोगों के पास से कुछ भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।
दिल्ली में जल्द होगा SIR
आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही दिल्ली में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कराया जाएगा। दिल्ली में ये प्रक्रिया तीसरे चरण में होगी। चुनाव आयोग की ओर से पहले चरण के SIR का आयोजन बिहार में कराया गया था। इसके बाद दूसरे चरण के SIR को देश के 12 प्रदेशों में संपन्न कराया गया है। ये प्रक्रिया जारी है।



