‘द हंड्रेड’ में मुंबई इंडियंस की एंट्री: ओवल इनविंसिबल्स अब कहलाएगी ‘MI London’

रिलायंस और सरे की साझेदारी, 2026 से पुरुष-महिला दोनों टीमें ‘MI London’ के नाम से खेलेंगी। MI फैमिली में टीमों की संख्या हुई सात।

 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी, रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने ‘द हंड्रेड’ की सफल फ्रेंचाइज़ी ओवल इनविंसिबल्स में साझेदारी का बड़ा ऐलान किया है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत, RSBVL और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब मिलकर फ्रेंचाइज़ी का संचालन करेंगे, जिसमें सबके पास 51% और रिलायंस के पास 49% हिस्सेदारी होगी।

इस साझेदारी के साथ ही, 2026 सीज़न से ओवल इनविंसिबल्स की पुरुष और महिला दोनों टीमें अब ‘MI London’ के नाम से जानी जाएंगी।

इनविंसिबल्स का सफल ट्रैक रिकॉर्ड

ओवल इनविंसिबल्स, जो अब ‘MI London’ है, द-हंड्रेड के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। उन्होंने पांच साल में रिकॉर्ड पांच खिताब जीते हैं। टीम में सैम और टॉम करन, विल जैक्स, और ऐलिस कैप्सी जैसे घरेलू सितारे रहे हैं। साथ ही, राशिद खान, एडम ज़म्पा और मैरिज़ैन कैप जैसे वैश्विक दिग्गजों ने भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

द-हंड्रेड, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा हर साल जुलाई-अगस्त में आयोजित होने वाली 100 गेंदों के अनोखे फॉर्मेट वाली ब्रिटेन की पेशेवर क्रिकेट लीग है, जिसमें कुल 8 टीमें भाग लेती हैं।

वैश्विक स्तर पर MI फैमिली का विस्तार

‘MI London’ के जुड़ने से मुंबई इंडियंस (MI) फैमिली का वैश्विक विस्तार अब 5 देशों में 7 टीमों तक पहुँच चुका है। MI फ्रेंचाइज़ी बीते 17 वर्षों में 5 IPL टाइटल्स सहित दुनिया भर में कुल 13 लीग खिताब जीत चुकी है।

MI के प्रमुख खिताबों में शामिल हैं:

  • 5 IPL टाइटल्स
  • 2 विमेंस प्रीमियर लीग टाइटल्स
  • 2 मेजर लीग क्रिकेट टाइटल्स
  • 2 चैंपियंस लीग T20 टाइटल्स
  • ILT20 (MI एमिरेट्स, 2024)
  • SA20 (MI केप टाउन, 2025)

MI का यह शानदार रिकॉर्ड इसे वैश्विक T20 क्रिकेट की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी बनाता है।

नेतृत्व की प्रतिक्रियाएँ

मुंबई इंडियंस की ओनर नीता एम. अंबानी ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमें ‘MI London’ का #OneFamily में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। क्रिकेट के दिल में लंदन की एक खास जगह है, और हमें इसकी शानदार विरासत का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है। हम सरे के साथ मिलकर, युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने और फ़ैन्स को एकजुट करने के लिए उत्सुक हैं।”

आकाश अंबानी ने इसे MI के क्रिकेट सफ़र में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा, “इनविंसिबल्स के जीत का रिकॉर्ड और खेल भावना, MI के जुनून, मज़बूती और टीमवर्क के सिद्धांतों से पूरी तरह मेल खाती है।”

सभी के चेयरमैन ओली स्लिपर ने कहा कि रिलायंस के साथ यह साझेदारी फ्रेंचाइज़ी को वैश्विक पहचान दिलाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘MI London’ ब्रांड से फैनबेस और व्यावसायिक मूल्य दोनों में तेज़ी से इज़ाफा होगा।

Related Articles

Back to top button