
पंजाब व हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ को लेकर सीएम सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राज्यों की सुध लेने की बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में घूमने के लिए निकल गए हैं। यही हाल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है जो पंजाब के हालात बिगड़ते देख दिल्ली पहुंच गए। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का यही काम रहा है। जब लोगों पर कोई आपत्ति आती है तो वह साथ छोड़ देते हैं।