सीएम सैनी कल जटेला धाम आएंगे

पर्यावरण को बचाने की मुहिम में जुटे महंत राजेंद्रदास माजरा स्थित जटेला धाम में 11 जून को पर्यावरण संरक्षण महोत्सव आयोजित कर रहे हैं, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

वह पौधरोपण के मेगा अभियान और अंतरराष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण कार्य के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे।
इस पर्यावरण महोत्सव में हरियाणा के वन व पर्यावरण मंत्री राव नरवीर सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़, बाढड़ा विधायक उम्मेद पातुवास, दादरी विधायक सुनील सांगवान, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव शिरकत करेंगे।

आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का यह महाभियान ऐतिहासिक होगा। इसमें 225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण कार्य को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए 92125 पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा-हरा बनाने का अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button