परिसीमन के बाद यूपी की सियासत में होगा बड़ा उलटफेर

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल को मंजूरी दिए जाने के बाद अब देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजनीति का नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। इस प्रस्तावित बदलाव के लागू होने पर न केवल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की  संख्या बढेंगी  और निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं तय होने से जातीय, धार्मिक और क्षेत्रीय समीकरण भी नए सिरे से लिखे जाएंगे।

लगभग 50% तक बढं सकती है सीटें

प्रस्तावित परिसीमन के तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रावधान है। यदि यह फॉर्मूला लागू होता है, तो उत्तर प्रदेश में सियासी प्रतिनिधित्व का दायरा काफी बड़ा हो जाएगा:

  • लोकसभा सीटें: वर्तमान में यूपी की 80 लोकसभा सीटें बढ़कर 120 तक पहुंच सकती हैं।
  • विधानसभा सीटें: मौजूदा 403 विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 604 या 605 होने का अनुमान है।

नए निर्वाचन क्षेत्रों का गठन पुरानी सीटों के पुनर्गठन के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में किसी क्षेत्र के गांव, कस्बे या आबादी को एक सीट से हटाकर दूसरी सीट में शामिल किए जाने से स्थानीय स्तर पर वोटों का जातीय गणित पूरी तरह बदल जाएगा।

आरक्षित सीटों का समीकरण भी पुरी तरह से बदल सकता है

परिसीमन का सीधा असर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर भी पड़ेगा। वर्तमान में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सीटों की संख्या 120 होने पर आरक्षित सीटों का यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 25 हो सकता है। वहीं, विधानसभा में भी अनुसूचित जाति (वर्तमान में 84) और अनुसूचित जनजाति (वर्तमान में 2) के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में आनुपातिक बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

एक नजर: 1951 से अब तक ऐसे बदला यूपी का चुनावी नक्शा

उत्तर प्रदेश के संसदीय और विधानसभा इतिहास में सीटों की संख्या समय-समय पर बदलती रही है:

चुनाव / घटनाक्रमलोकसभा सीटेंविधानसभा सीटेंविशेष तथ्य
1951-52 (पहला आम चुनाव)8643069 लोकसभा क्षेत्र थे, जिनमें 17 सीटों से 2-2 सांसद चुने जाते थे।
1967 का परिसीमन85425पुनर्गठन के बाद सीटों की संख्या में आंशिक कमी आई।
2000 (उत्तराखंड गठन के बाद)80403उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद यह संख्या आज तक कायम है।
प्रस्तावित परिसीमन (अनुमानित)120604 – 60550% बढ़ोतरी के प्रावधान के लागू होने पर संभावित आंकड़ा।

Related Articles

Back to top button