दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियां चरम पर हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

इस दौरान रैली मंच के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, मीडिया प्रबंधन और कार्यकर्ताओं व आम जनता के बैठने की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

देवेंद्र यादव ने कहा की राहुल गांधी के अभियान से जुड़ रहे सभी वर्ग

तैयारियों का जायजा लेने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे लोकतंत्र और संविधान बचाने के अभियान से देश का आम नागरिक जुड़ रहा है। उन्होंने कहा:

“राहुल गांधी के इस अभियान में देश का गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और पेशेवर वर्ग बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहा है। लोग लोकतंत्र की रक्षा और अपने मताधिकार की सुरक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं।”

10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कांग्रेस नेतृत्व ने दावा किया है कि इस महारैली में दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

  • सुरक्षा एवं व्यवस्था: भारी भीड़ के मद्देनजर रामलीला मैदान को विभिन्न सुरक्षा जोन में बांटा गया है।
  • सुविधाएं: दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
  • प्रबंधन कमेटियां: रैली के सफल आयोजन के लिए 20 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।

Related Articles

Back to top button