
हरियाणा में सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे। एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक एकल पाली वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद ढ़ाई बजे तक होगा। दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली में सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। दोहरी पाली वाले सभी स्कूल दूसरी पाली में दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक खुलेंगे।
सिंगल-डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए अलग समय निर्धारित
वर्तमान में एकल पाली वाले स्कूलों में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसी तरह दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।