विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल

हिसार के नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

हिसार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हिसार के नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राडा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत दर्जन भर नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

रामनिवास राड़ा ने 2019 में हिसार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। इसके बाद उनको 2024 में भी कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। दोनों ही चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2024 में उन्हें करीब 30 हजार से अधिक वोट हासिल हुए थे।

रामनिवास राड़ा ने विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाए थे। उन्होंने सोमवार को हिसार नगर निगम में मेयर पद के लिए आजाद नामांकन किया था और मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान किया था। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनको अपने खेमे में शामिल कर लिया है। रामनिवास राड़ा 2014 में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी से बरवाला विधानसभा से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button