
Bihar Govt Oath Ceremony: बिहार में नीतीश सरकार का शपथ 20 नवंबर को हुआ. बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास), आरएलएम और हम की ओर से कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ थी.
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025, गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया.
NDA की सरकार मे 23 विधायक, 2 एमएलसी ने मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली. नई सरकार में कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह 11.30 बजे शुरू हुआ. पार्टी वार बात करें तो बीजेपी से 14, जदयू -8 और हम, आरएलएम और लोजपा (रामविलास) से क्रमशः1-1 और 2 मंत्री बने.
बिहार में कौन – कौन बने मंत्री?
सम्राट चौधरी- BJP
विजय सिन्हा- BJP
लखेंद्र कुमार रौशन- BJP
श्रेयसी सिंह-BJP
प्रमोद कुमार- BJP
संजय सिंह टाइगर – BJP
अरुण शंकर प्रसाद- BJP
सुरेंद्र मेहता- BJP
नारायण प्रसाद- BJP
रमा निषाद- BJP
नितिन नवीन- BJP
रामकृपाल यादव- BJP
मंगल पांडेय-BJP
दिलीप जायसवाल-BJP
मोहम्मद जमा खान- JDU
लेसी सिंह- JDU
मदन सहनी- JDU
विजय चौधरी-JDU
बिजेंद्र प्रसाद यादव- JDU
श्रवन कुमार- JDU
अशोक चौधरी- JDU
सुनील कुमार- JDU



