
कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं, इसका अंदाजा लगाने को लेकर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने यह पोस्ट देश के चार बड़े राज्यों की 28 सीटों पर आए एमएलसी चुनाव की नतीजों पर किया है. इसके साथ एक स्माइली भी शेयर की है.
कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं, इसका अंदाजा लगाने को लेकर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने यह पोस्ट देश के चार बड़े राज्यों की 28 सीटों पर आए एमएलसी चुनाव के नतीजों पर किया है. इसके साथ एक स्माइली भी शेयर की है.
प्रधानमंत्री की इस चुटकी को विपक्ष के खासकर कांग्रेस पार्टी के उस आरोप से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके तहत बैलेट पेपर की मांग की जा रही है. कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया में धांधली को लेकर एनडीए की सरकार और चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठा रही है और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है.
कांग्रेस के आह्वान पर इंडिया गठबंधन ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली (1 नवंबर 2026) को कर रहा है. यह शक्ति प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान पर होगा. इसी बीच आए इन चुनावी नतीजों ने एक बार फिर विपक्ष को बैकफुट पर ला दिया है.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘देश के चार बढ़े राज्यों की 28 सीटें, जिनमें यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक शामिल हैं, वहां अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं?’
क्या हैं अबतक के एमएलसी चुनाव के नतीजे ?
पीएम मोदी का पोस्ट 28 सीटों पर जारी काउंटिंग के बीच आया है. अबतक 15 सीटों पर एनडीए की बढ़त है. कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं है. बिहार में बीजेपी के पांच बार के एमएलसी नवल किशोर यादव समेत चार मौजूद एमएलसी चुनाव हार गए. जनसुराज ने दरभंगा शिक्षक सीट जीतक विधान परिषद का खाता खोला है. यूपी में भाजपा ने 5 सीटों पर कब्जा किया. वाराणसी से शिक्षक सीट सपा के खाते में गई है. कर्नाटक की चारों सीटें बीजेपी और जेडीएस गठबंधन ने जीत ली हैं. यहां कांग्रेस ने एक सीट गंवा दी. महाराष्ट्र में 5 सीटों पर काउंटिंग जारी है.



