
बीते दिनों सोने- चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को भी यह ट्रेंड जारी रहा, जिससे निवेशक और खुदरा खरीदार दोनों प्रभावित हुए।
कितना सस्ता हुआ सोना?
MCX पर सोने का भाव लगभग ₹1, 18,973 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कि एक ही दिन में लगभग 1.40% की बड़ी गिरावट है। इस तरह सोना एक दिन में करीब ₹1,693 सस्ता हुआ है। चांदी भी दबाव में रही। प्रति किलोग्राम चांदी का भाव लगभग ₹1, 44,730 दर्ज किया गया, जिसमें करीब 0.92% की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में स्पॉट गोल्ड लगभग US $3,933 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट का मुख्य कारण
कीमतों में इस गिरावट के पीछे US Fed की हालिया नीति घोषणा को मुख्य कारण माना जा रहा है। फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन भविष्य में दरों में कटौती की संभावना को कम कर दिया। इस घोषणा ने डॉलर इंडेक्स को मज़बूती दी। चूंकि सोने का कारोबार डॉलर के मुकाबले होता है, इसलिए मजबूत डॉलर ने सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों पर दबाव डाला और इनकी कीमतें गिर गईं।
बाज़ार में आगे क्या?
बाज़ार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि डॉलर की मज़बूती बनी रहती है, तो सोना-चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। अगर वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ता है या भू-राजनीतिक अनिश्चितता गहराती है, तो निवेशक एक बार फिर सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगाएंगे, जिससे कीमतों में उछाल आ सकता है।
 
				


