CM सैनी को अचानक क्यों जाना पड़ा मंत्री मनोहर लाल के आवास?

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। वहीँ पक्ष विपक्ष अब चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे। वहीँ कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद निकाय चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीँ प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरो शोरों से हो रहा है। साथ ही आपको बता दें हरियाणा में चुनाव के मद्देनजर अब विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधना भी शुरू कर दिया है।

CM सैनी के साथ मौजूद रहे ये दिग्गज

आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अब एक्टिव हो चुकी है। वहीँ हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और संगठन मंत्री फणींद्र नाथ भी मौजूद रहे। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये मुलाकात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आवास पर काफी लंबे समय से चल रही है।

किन मुद्दों पर हो रही चर्चा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में कुछ ही दिनों में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में हाईकमान में अब तैयारियों में जुट गया है। वहीँ कहा जा रहा है कि इस बैठक का मकसद हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव हैं। जी हाँ, इस बैठक में निकाय चुनाव सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा जारी है। वहीँ अब प्रदेश में कांग्रेस भी निकाय चुनाव को लेकर एक्टिव हो गई है और किसी न किसी मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधे हुए है।

Related Articles

Back to top button