25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश के लिए बड़ी उपलब्धि- राष्ट्रपति मुर्मू

Samvidhan Diwas 2025 Live: कार्यक्रम के दौरान, लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का संबोधन होगा. इस कार्यक्रम में नौ भारतीय भाषाओं में संविधान को डिजिटल तरीके से जारी किया जाएगा.

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि संविधान औपनिवेशिक मानसिकता छोड़कर राष्ट्रवादी सोच अपनाने का मार्गदर्शक दस्तावेज है. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान-निर्माता चाहते थे कि हमारे व्यक्तिगत और लोकतांत्रिक अधिकार हमेशा सुरक्षित रहें.

 मुझे विश्वास है कि विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा- राष्ट्रपति मुर्मू

मुझे विश्वास है कि हमारे संसद के दिशानिर्देशों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को अवश्य सिद्ध किया जाएगा. इसी विश्वास के साथ, मैं सभी माननीय सदस्यों को संविधान दिवस की फिर से बधाई देती हूं और सभी देशवासियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करती हूं.

Related Articles

Back to top button