
आसाराम बापू की पैरोल खत्म हो गई है और अब उन्हें जोधपुर जेल में सरेंडर करना होगा। आसाराम बापू के स्वास्थ्य के आधार पर राहत की मांग पर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद काट रहे आसाराम बापू को मंगलवार को जोधपुर की जेल में सरेंडर करना होगा। उन्हें 20 दिन की पैरोल मिली थी, जो अब खत्म हो चुकी है। इस वजह से उन्हें अब जेल जाना होगा। इससे पहले आसाराम बापू ने स्वास्थ्य के आधार पर बाहर रहने का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे मना कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से कहा है कि वह आसाराम की सेहत का ख्याल रखे। आसाराम बापू इस समय मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित गवर्नमेंट धन्वंतरि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस पर आसाराम बापू के वकील ने मांग की कि ऐसी स्थिति में उनके पैरोल को 20 दिन से ज्यादा बढ़ाया जाए। हालांकि, उनके इस अनुरोध को ठुकरा दिया गया।
मेडिकल जमानत और पैरोल
पिछले कुछ सालों में आसाराम ने स्वास्थ्य कारणों से अस्थायी रिहाई और इलाज की मांग की है। अदालतों ने उनकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जरूरतों से जुड़ी कई अर्जियों पर विचार किया है। साल 2025 और 2026 में, उन्हें अलग-अलग मौकों पर अदालत की शर्तों के साथ अस्थायी जमानत या पैरोल मिली। अगस्त 2026 में राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन्हें 20 दिनों की पैरोल दी थी।



