
टाटा की कारों के लिए नवरात्रि के 10 दिन बहुत शानदार रहे। कंपनी ने इस दौरान 50 हजार से अधिक कारों को डिलीवर किया है। अगर हम रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी की गाड़ियों की अच्छी खासी बुकिंग भी चल रही है।
टाटा मोटर्स ने नवरात्रि में कितनी कार बेची हैं?
इस साल नवरात्रि में कंपनी ने 50 हजार से अधिक कारों को अपने ग्राहकों को सौंपा है। खाली दशहरा के दिन ही कंपनी ने 10 हजार कारों को बेचा है। टाटा की कारों और एसयूवी (SUV) की इन दिनों बाजार में अच्छी मांग है।
अगर हम पिछले महीनों का रिकॉर्ड देखें, तो टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है। टाटा मोटर्स का कहना है कि हमारे ग्राहकों के सेंटीमेंट बेहतर होने की वजह से लोग शोरूम में आ रहे हैं, गाड़ियों के बारे में पूछताछ के साथ बुकिंग और डिलीवरी भी ले रहे हैं।
इस पर कंपनी का क्या कहना है?
कंपनी का कहना है कि त्योहारों के दौरान लोगों में उत्साह दिख रहा है, जिसके चलते हमारी कारों और एसयूवी की मांग बढ़ी है। ग्राहकों के बेहतर सेंटीमेंट्स से शोरूम में आने वाले लोगों की संख्या, इंक्वायरी, बुकिंग और डिलीवरी बढ़ी है, खासकर नवरात्रि के दौरान लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है।
टाटा की कारों पर लोग जता रहे भरोसा ?
अगर हम रिपोर्ट्स की बात मानें, तो दिवाली से पहले टाटा मोटर्स की कारों की अच्छी-खासी बुकिंग चल रही है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से बुकिंग कितनी है, इसकी जानकारी नहीं दी है। टाटा मोटर्स को मौजूदा सेल्स वाला मोमेंटम पूरे सेलिब्रेशन के दौरान जारी रहने की उम्मीद है।
फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) के नए डेटा की मानें तो, नवरात्रि में 10.39 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1,82,728 कारें बिकी हैं। यह ग्रोथ नवरात्रि 2024 के मुकाबले है, जब कंपनियों ने 1,65,534 कारें बेची थीं। 2025 की नवरात्रि के मुकाबले सेल्स में 21.91 प्रतिशत की गिरावट है। फाडा ने बताया है कि पिछले साल नवरात्रि 11 दिनों तक चली थी, जबकि इस बार 10 दिनों तक ही रही है।



