ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने पहली पारी में 190 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जा रहा है. 124 रन के स्कोर तक ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर गए थे, लेकिन मैट रेनशॉ की 190 रनों की ऐतिहासिक पारी ने मुकाबले में रोमांच भर दिया. रेनशॉ की ऐतिहासिक पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए.

डरबन में आई 190 रनों की पारी खेलकर मैट रेनशॉ ने विराट कोहली का एक 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल इससे पहले पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में 235 रन की पारी खेली थी. उन्होंने 235 में से 171 रन पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए बनाए थे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ नंबर-5 पर बैटिंग करने आए अंत तक क्रीज पर टिके रहे. उन्होंने टेलेन्डर्स के साथ बल्लेबाजी करते हुए कुल 174 रन बनाए. हालांकि उनकी व्यक्तिगत पारी 190 रनों पर समाप्त हुई.

ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट तो 230 पर ही गिर गए थे, लेकिन मैट रेनशॉ ने नाथन लायन के साथ 134 रनों की पार्टनरशिप कर कमाल ही कर दिखाया. इसके अलावा रेनशॉ ने पैट कमिंस के साथ मिलकर 86 रन जोड़े थे. कुल मिलाकर उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए अपनी पारी में 174 रन जोड़े.

मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर और भीतर होते रहे हैं. 2016 में टेस्ट डेब्यू के बाद वो पिछले 10 सालों में केवल 15 मुकाबले खेल पाए हैं. इस दौरान उन्होंने केवल एक सेंचुरी और तीन अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम का नियमित हिस्सा बने रहे हैं.

टेस्ट मैच के हाल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रनों पर समाप्त हुई. इस लेख को लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन का आंकड़ा पार करने तक 4 विकेट खो दिए हैं.

Related Articles

Back to top button