पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपचुनाव हो रहे हैं। छह अक्टूबर को वोटिंग हो गई थी। नौ अक्टूबर को नतीजे आएंगे। नंदीग्राम में मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार हासीरानी रथ और कांग्रेस के मिलन प्रधान में है।
सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल के चर्चित नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव हुए हैं। उपचुनाव के लिए छह अक्टूबर को वोटिंग हो गई है। रुझानों में बीजेपी को भारी बढ़त है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस चल रही है।
कांग्रेस चल रही पीछे
नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े आ गए हैं। इसमें बीजेपी को बंपर बढ़त मिली है। पहले राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार हासीरानी रथ 9644 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2321 वोट मिले हैं।
BJP की हासीरानी रथ चल रही हैं आगे
वहीं, नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हासीरानी रथ ने बढ़ी बढ़त बना ली है। वह करीब 9000 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, दूसरे नंबर कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
रुझान में बीजेपी आगे
नंदीग्राम में वोटों की गिनती कवि सुकांता सेकेंडरी टीचर्स ट्रेनिंग में चल रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी आगे चल रही है। जल्द ही ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
काउंटिंग शुरू
नंदीग्राम उपचुनाव में मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बाहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि मतगणना केंद्र के अंदर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में रुझान आ जाएंगे।
बीजेपी और कांग्रेस में है मुकाबला
नंदीग्राम उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प है। सुवेंदु अधिकारी ने अपनी विरासत बीजेपी की हासीरानी रथ को सौंपी है। हासीरानी रथ से मुकाबले के लिए ममता बनर्जी की पार्टी ने संचिता डे को उम्मीदवार बनाया था। नामांकन के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को ममता बनर्जी की पार्टी ने समर्थन दे दिया। ऐसे में नंदीग्राम की सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है।



