पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार: नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन्हीं धरोहरों में शुमार ब्रह्मïसरोवर हमारी संस्कृति की पहचान है, इसे जीवित रखना सरकार का दायित्व है। इसी ब्रह्मïसरोवर व आस-पास लगभग 102 एकड़ में फैले इस तीर्थ पर देश विदेशों से प्रवासी पक्षी निर्धारित समय में भ्रमण के लिए आते है। जो इसके महत्व को दर्शाने का काम कर रहे है। इसके लिए सरकार तीर्थों पर जीर्णोद्घार कर उसे संजोकर रखने का काम कर रही है ताकि आने वाली भावी पीढ़ी इस सांस्कृतिक धरोहर को देख सके। मुख्यमंत्री रविवार को गांव थाना स्थित ब्रह्मïसरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने ब्रह्मïसरोवर तीर्थ का निरीक्षण किया और राजकीय स्कूल के प्रागंण में पौधा रोपण भी किया। इस दौरान ओएसडी भारत भूषण भारती ने ब्रह्मïसरोवर पर चल रहे प्रोजैक्ट की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पौधा रोपण भी किया। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच द्वारा सौंपे गए मांग पत्र की सभी मांगों को सम्बन्धित विभागों को भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया, साथ ही गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button