जम्मू-कश्मीर के 600 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये लाए गए बंगाल.

जम्मू-कश्मीर में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे 150 बांग्लादेशी नागरिकों पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल भेजा गया है.

150 बांग्लादेशीयों पर यह कार्रवाई गृह मंत्रालय द्वारा सीमावर्ती इलाकों में गैर-कानूनी प्रवास और डेमोग्राफी बदलाव की जांच के लिए गठित हाई लेवल कमेटी के गठन के बाद हुई है. 

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से प्रशासन ने पूरी कश्मीर घाटी में एक सर्वे किया था, जिसमें करीब 600 बांग्लादेशी नागरिक कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रहते हुए पाए गए थे अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को श्रीनगर पुलिस की देखरेख वाले एक कैंप में रखा गया था. अब इन्हें यहां से उनके देश वापस भेजने के लिए बागडोगरा ले जाया जा रहा है.

सोमवार को इन 150 लोगों को भारतीय वायु सेना के स्पेशल विमान से बागडोगरा लाया गया था इन्हें BSF के जवानों को सौंप दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेशियों के एक और ग्रुप को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को बंगाल भेजा जाएगा.

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती इलाकों में रह रहे गैर कानूनी प्रवासियों की पहचान और डेमोग्राफी चेंज पर एक हाई कमेटी का गठन किया है.

गृह मंत्रालय ने 26 मई को इस कमेटी का गठन किया था.

इस कमेटी का मकसद गैर-कानूनी प्रवासन और अन्य वजहों से होने वाले डेमोग्राफी बदलाव का अध्ययन कर उसके उपाय सुझाना है. एक साल के अंदर यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. 

Related Articles

Back to top button