![](https://sadhnatv.com/wp-content/uploads/2025/02/nayab-saini_0f890c6a7ae30eb9947e1405b2d7ec8d.avif)
निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पानीपत नगर निगम को छोड़कर शेष सभी 40 संस्थाओं में 2 मार्च को मतदान होगा। मतदाता सूची प्रकाशन में देरी के चलते पानीपत निगम के चुनाव 9 मार्च को होंगे।
हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। चुनावों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शामिल हुए थे। बैठक के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में हमारी मुख्य चर्चा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर हुई है।
उन्होंने कहा कि अभी हम एक चुनाव से आए हैं और दूसरे चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। यह प्रदेश भर का चुनाव है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि जितना छोटा चुनाव उतना ही टाइट हो जाता है। उसके लिए ज्यादा ताकत और शक्ति लगानी पड़ेगी। बैठक के बाद हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया ने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। वहीं, नगर पालिका चुनाव पर विचार करेंगे। नगर निगमों को लेकर अलग-अलग संकल्प पत्र निकाले जाएंगे। निकाय चुनाव के चलते हरियाणा में जिला अध्यक्ष चुनाव बाद में होंगे। शहरी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी।
वहीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा नगर निगम और नगर परिषद चुनाव सिंबल पर लड़ेगी मेयर, प्रधान और पार्षद चुनाव सिंबल पर लड़ जाएंगे। नगर पालिका के प्रधान का चुनाव भी सिंबल पर लड़ने का विचार कर रहे है। 6 और 7 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले लोगों का बायोडाटा लिया जाएगा और आठ फरवरी को जिन जगहों पर चुनाव है उन जगह बैठक होगी। नौ फरवीर को हमारे पास पैनल आएंगे। उस पर हम चर्चा करेंगे। विकास के नाम पर वोट मांगे जाएंगे। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है।
सीएम सैनी ने कहा कि जिस कमेटी की चर्चा हमारे अध्यक्ष ने की है तो उसमें एक भी कार्यकर्ता छूटना नहीं चाहिए। विचार करने के बाद पार्टी तय करती है कि हमारा कौन कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर चुनाव संचालन समिति बनाई जाएगी। समय कम होने के चलते यह समिति छह और सात फरवरी को लोगों के विचार-विमर्श के बाद तय करेगी कि पार्टी का कौन कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। सीएम सैनी ने कहा कि उन्हें यह भी सुझाव मिल रहा है कि ऐसे कार्यकर्ता भी मौका दिया जाए जो पार्टी का पदाधिकारी नहीं है। ऐसे में जिसकी भी चुनाव लड़ने की इच्छा होगी वह भी फार्म भर सकता है।
दो चरणों में होंगे चुनाव
निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पानीपत नगर निगम को छोड़कर शेष सभी 40 संस्थाओं में 2 मार्च को मतदान होगा। मतदाता सूची प्रकाशन में देरी के चलते पानीपत निगम के चुनाव 9 मार्च को होंगे। इनमें 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं में आम चुनाव होंगे। 2 नगर निगम में मेयर, 1 नगर परिषद में चेयरमैन, 2 नगर पालिका में चेयरमैन और 3 नगर पालिकाओं में वार्डों में पार्षद पद के लिए उप-चुनाव होंगे। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी किया।
निकाय चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 11 से 17 फरवरीनामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 19 फरवरीचुनाव चिह्न आवंटन 19 फरवरी
मतदान 2 मार्च
पानीपत नगर निगम के लिए चुनाव प्रक्रिया
नामांकन 21 से 27 फरवरी
नामांकन जांच 28 फरवरीचुनाव चिह्न आवंटन 28 फरवरी
मतदान 9 मार्च
मतगणना 12 मार्च
कुल 644 वार्डों में होगा चुनाव
प्रदेश की कुल 41 निकाय संस्थाओं के 45,26,227 मतदाता अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इनमें 24,03,004 पुरुष और 21,23,072 महिला मतदाता हैं। 151 अन्य मतदाता हैं। 41 निकायों के 644 वार्डों में चुनाव होगा। इनके लिए कुल 4469 बूथ स्थापित किए जाएंगे।
पांच नगर निगमों में मेयर पद आरक्षित
नगर निगम आरक्षण
फरीदाबाद महिला
गुरुग्राम बीसी ए महिला
मानेसर अनारक्षित
हिसार अनारक्षित
करनाल अनारक्षित
पानीपत अनारक्षित
रोहतक एससी
यमुनानगर एससी (महिला)
उपचुनाव
अंबाला महिलासोनीपत अनारक्षित
नगर परिषदों के चेयरमैन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षितनगर परिषद आरक्षण
अंबाला सदर एससी महिला
पटौदी-जटौली मंडी एससी
थानेसर एससी महिला
सिरसा एससी
उपचुनाव
सोहना एससी महिला)
8 नगर पालिका में चेयरपर्सन के पद महिलाओं के लिए आरक्षितनगर पालिका आरक्षण
बराड़ा अनारक्षित
बवानी खेड़ा अनारक्षित
लोहारू अनारक्षित
सिवानी महिला
जाखल मंडी अनारक्षित
फर्रुखनगर अनारक्षित
नारनौंद अनारक्षित
बेरी अनारक्षित
जुलाना अनारक्षित
कलायत अनारक्षित
सीवन महिला
पुंडरी बीसी बी महिला
इंद्री बीसी ए
नीलोखेड़ी अनारक्षित
अटेली मंडी अनारक्षित
कनीना महिला
तावड़ू बीसी ए महिला
हथीन महिला
कलानौर महिला
खरखौदा एससी
रादौर अनारक्षित
उपचुनाव
सफीदों एससी
असंध एससी
तरावड़ी अनारक्षित
लाडवा अनारक्षित
ईस्माइलाबाद महिला
खर्च की सीमा तय
पद पहले अब
मेयर 25 लाख 30 लाख
निगम सदस्य 6 लाख 7.50 लाख
परिषद प्रधान 16 लाख 20 लाख
परिषद सदस्य 3.50 लाख 4.50 लाख
पालिका प्रधान 10.50 लाख 12.50 लाख
पालिका सदस्य 2.50 लाख 3 लाख