सीएम से मिले संत शिरोमणि रविदास पीठ के पदाधिकारी

मंझनपुर में संत शिरोमणि रविदास पीठ कड़ा के महामंत्री सतीश गोयल और प्रभारी शरद राव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कौशाम्बी में गंगा तट पर स्थित आश्रम के बारे में जानकारी दी और मंझनपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास पीठ कड़ा के महामंत्री सतीश गोयल व प्रभारी शरद राव रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। संत रविदास आश्रम के बारे में सीएम को विधिवत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बाद पहला आश्रम कौशाम्बी का है जो गंगा तट पर स्थित है। इस आश्रम में हर साल माघी पूर्णिमा को भव्य भंडारा होता है और शोभा यात्रा निकाली जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। साथ ही विशेष पर्व के अलावा हर दिन श्रद्धालुओं का आश्रम में आना-जाना बना रहता है। पदाधिकारियों ने आश्रम के सौंदर्यीकरण की मांग सीएम से की।

सीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button