सीएम योगी से मिले पुलिस की पिटाई में मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजन

पुलिस की पिटाई में मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजन सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। इस मुलाकात में सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि मृतक के पिता गिरजा उपाध्याय और भाई शशिकांत उपाध्याय मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी विस्तार से दी। मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी बात सुनी और संवेदना प्रकट की। सीएम योगी ने कहा कि आपके साथ पूरा न्याय होगा। मामले की एसआईटी और मजिस्ट्रेटियल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार की जीविकोपार्जन के लिए नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य आर्थिक और प्रशासनिक मदद के लिए भी आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button