राजा और सोनम की वारदात से ठीक पहले की झलक

22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रुट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ड तक पहुंचे थे।

शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में राजा और सोनम गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बेग था, जबकि सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था। इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियो में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था और उसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे। सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की तस्वीर वायरल हो रही है। उधर पर्यटन के पास तीनों आरोपियों के भी वीडियो है, जो अब वायरल हो रहे है। 

22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रूट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ड तक पहुंचे थे। लौटते समय राजा और सोनम एक पर्यटक के मोबाइल के वीडियो में कैद हो गए। पर्यटक देवेंद्र सिंह यूट्यूबर है। उनके मोबाइल में 23 मई की सुबह साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच राजा और सोमन कैद हुए। संभवत: राजा की यह अंतिम वीडियो है। इस वीडियो के कैद होने के चार घंटे बाद राजा की हत्या कर दी गई थी। वीडियो में सोनम सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी, जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था।

राजा ने पानी की बोतलें पकड़ रखी थी और कंधे पर जैकेट टांग रखा था। सोनम की हाथ में एक सफेद रंग की पाॅलिथीन भी थी। संभवत: उसमें भी जैकेट रखा था, जो राजा की हत्या के बाद सोनम ने विशाल को दे दिया था।

बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी सोनम
सोनम रघुवंशी और तीनों युवकों ने बंद पार्किंग यार्ट में राजा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सोनम बुर्का पहन कर फरार हो गई थी, लेकिन सोनम बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी। उसके लिए बुर्का विशाल अपने साथ लाया था।

हत्यारों को वीडियो भी वायरल
जिस पर्यटक के मोबाइल में राजा और सोनम कैद हुए थे। उसके कैमरे में राजा हत्याकांड के आरोपी विशाल, आकाश और आनंद भी कैद हो गया। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। कैमरा देख सबसे पीछे चल रहा आरोपी चेहरा छुपाने की कोशिश करता रहा। यह वीडियो भी डबल डेकर रुट पर चढ़ाई करते समय का है। तीनों आरोपी राजा और सोनम से कुछ आगे थे। यह वीडियो शिलांग पुलिस ने अपनी जांच में भी शामिल किया है।

Related Articles

Back to top button