राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में पारा 33 डिग्री के पार, 48 घंटे का अलर्ट जारी

राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का असर महसूस होने लगा है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। कई इलाकों में पारा 25 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • बाड़मेर – 32 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़ – 30.3 डिग्री सेल्सियस
  • डूंगरपुर – 30.8 डिग्री सेल्सियस
  • जालोर – 30.9 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा – 29.6 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर – 29.6 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर – 28 डिग्री सेल्सियस
  • अजमेर – 28 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर – 27.2 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर – 24.5 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि, 15 से 17 फरवरी के बीच हल्के बादल छाने की संभावना है। 16 फरवरी को राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

पढ़ें ये खबरें

  • दुल्हन की चौखट पर दूल्हे ने तोड़ा दम: घोड़ी पर बैठे कांग्रेस नेता को शादी से पहले आया हार्ट अटैक, Video देख थम जाएगी सांसे
  • मजाक बनकर रह गया शराबबंदी कानून! बिहार में गजल की धुन में मदमस्त युवक का कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल
  • पत्नी, पति और वो एक डिमांडः महिला को बार-बार इस चीज के लिए किया जा रहा था तंग, बात नहीं बनी तो ससुरवालों ने लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन
  • नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 10 निगम, 49 पालिका और 114 नगर पंचायत का जानिए अंतिम परिणाम
  • लापरवाही की हद! जिला अस्पताल में चूहों के आतंक से परेशान मरीज, भर्ती नवजात को संक्रमण का खतरा, प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान

Related Articles

Back to top button