
महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी मां को विरुद्ध अभद्र भाषा विवाद को लेकर गुरुवार को एनडीए की मातृशक्ति ने बिहार बंद का आह्वान किया है। आपात कालीन सेवा को बंद से मुक्त रखा गया है।
प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा(रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरेंगी। बिहार बंद समर्थकों ने सुबह सात से 12 बजे तक बंद की घोषणा की है। बंद से रेल सेवा को भी मुक्त रखा गया है।
एनडीए नेत्रियों का आरोप है कि घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपनी कोख में नौ महीने बच्चे को रखती है। फिर कैसे किसी राजनीतिक मंच से मां को भद्दी भद्दी गालियां दी जा सकती हैं? जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी मां को गाली देने के विषय में सोच सकता है?
दरंभगा की इस घटना ने विश्व में शर्मसार किया। एनडीए ने स्पष्ट किया है कि बंद का उद्देश्य इस घटना का प्रतिकार करना है। बिहार की राजनीति में संभवत: पहली बार एनडीए महिलाओं मोर्चा बंद कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।
महिलाओं का आरोप है कि पीएम मोदी एवं उनकी मां पर अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है। महागठबंधन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगी गई है। यह उनके अहंकार का परिणाम है।
बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं हम की हम की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा करेंगी।
बेगूसराय में एनएच 31 जाम
एनडीए का बिहार बंद को लेकर बलिया स्टेशन चौक पर एनएच 31 जाम कर आवाज बुलंद करते कार्यकर्ता, मौके पर सीओ रवि कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात।
जमुई में सड़क जाम कर विरोध
राजग का बिहार बंद को लेकर मुख्यालय के कचहरी चौक पर सड़क जाम कर विरोध जताते कार्यकर्ता। मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेंगे के नारे लगाए जा रहे।
बेगूसराय में बंद का व्यापक असर
बंद को सफल बनाने में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, जदयू विधायक राजकुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए सड़क पर उतरकर यातायात परिचालन बंद कराया।
सीतामढ़ी में बिहार बंद के दौरान शहर प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में बिहार बंद के दौरान शहर प्रदर्शन करती एनडीए की महिला नेत्री और अन्य नेता।
नवादा में बंद
नवादा के प्रजातंत्र चौक पर बंद कराते एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता
बेगूसराय में बिहार बंद का असर
नावकोठी थाना चौक को जाम करते राजग कार्यकर्ता। चारा ले जाते किसान भी जाम में फंसे।
बेतिया में सड़कें सूनी, अस्सी प्रतिशत दुकानें बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के बिहार बंद का बेतिया में साफ असर दिख रहा है। सड़के सूनी है, बहुत कम सवारियां चल रही है। एनएच पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई है।
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 को जाम कर नारेबाजी करते एनडीए कार्यकर्ता
हाजीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर सड़क जामकर नारेबाजी की। हाजीपुर शहर, हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 हाजीपुर महनार रोड सहित वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में एनडीए कार्यकर्ता गुरुवार की सुबह सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर दिया। जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
सीतामढ़ी में दुकान बंद करने की अपील करते विधायक
शहर के कारगिल चौक पर दुकान बंद करने की अपील करते विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार व अन्य।
आरा में सड़क जाम कर विरोध
बिहार बंद के आह्वान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गुरुवार को सड़क पर उतर आए। आरा शहर के मठिया मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी माफी मांगो और राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके अलावा सहार में सहार -अरवल पुल को जाम कर भाजपा नेताओं ने सड़क जाम किया।