परिवार संग आए ‘राजा राम’, अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, CM योगी ने की आरती

करीब डेढ़ साल पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज 5 जून को राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आज वो क्षण आ गया जिसका करोड़ों रामभक्तों को इंतजार था।
रामनगरी अयोध्या में आज रामभक्तों का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार सज गया है जिसमें प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता, हनुमान, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नन नजर आ रहे हैं। आज रामदरबार की वैदिनक मंत्रोचार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही राम मंदिर के परकोटा पर बने 8 देवी देवताओं के मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के मौके पर हुई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विग्रह की आरती उतारी। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है।  

Related Articles

Back to top button