
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें तक लेट रहीं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12:24 पर करनाल स्टेशन पर पहुंची।
कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस भी पौने घंटे की देरी के बाद पौने 12 बजे पहुंची। माता वैष्णों देवी स्पेशल फेयर ट्रेन भी पौने घंटे की देरी के बाद दोपहर बाद सवा तीन बजे पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी के बाद शाम चार बजे करनाल पहुंची। इनके अलावा दिल्ली-कालका, सचखंड, अमृतसर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, पठानकोट, शान ए पंजाब भी आधे घंटे तक लेट रही। अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में झेलम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी के बाद साढ़े नौ बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची। अंबाला-पानीपत पैसेंजर भी सवा घंटे लेट रही।कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू भी सवा घंटे की देरी के बाद 02:35 पर करनाल स्टेशन पर पहुंची।