
CM Nayab Saini Meet JP Nadda: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। सैनी ने नड्डा से अनिल विज को लेकर चर्चा की है
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यानी 11 फरवरी मंगलवार को दिल्ली गए हैं। सीएम सैनी के साथ मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे हैं। दोनों ने आज दिल्ली में मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की है। इसके बाद सीएम सैनी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले हैं। दोनों के बीच अनिल विज के मामले को लेकर चर्चा हुई है। बता दें कि अनिल विज को सीएम सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी के मामले में कारण बताओं नोटिस भेजा गया था। पार्टी ने विज से 3 दिन में जवाब मांगा है।
अनिल विज को नोटिस में क्या कहा गया था ?
जानकारी के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम सैनी की सहमति के बाद ही मोहन लाल बड़ौली की तरफ से अनिल विज को नोटिस भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा जारी नोटिस में अनिल विज को कहा गया था कि, ‘दिल्ली में चुनाव के दौरान इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।’ बैंगलुरु से अनिल विज वापस आ गए हैं। विज ने मीडिया के सामने जारी नोटिस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि वह नोटिस पर जवाब पार्टी को देंगे।