दिल्ली जीतने के बाद अब किन-किन राज्यों में BJP के मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजधानी दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। इससे पहले भी देश के तमाम राज्यों में बीजेपी की सरकार है। आइये जानते हैं किन-किन राज्यों में बीजेपी की सरकार है और कहां-कहां बीजेपी सीएम हैं। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का शोर आज से समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। थोड़ी ही देर बाद दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। केंद्र के अलावा देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले से ही है। ऐसे में अब दिल्ली का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ने वाला है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आइये जानते हैं कि दिल्ली के अलावा देश के किन-किन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 

भाजपा की दिल्ली में धमाकेदार वापसी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर कर 27 साल बाद धमाकेदार वापसी की। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट से जीत गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ‘प्रचंड जनादेश’ बताया और कहा कि राजधानी के चौतरफा विकास और लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।


Related Articles

Back to top button