
अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन एक बार फिर राजधानी देहरादून में हो रहा है। आज होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी ‘संवाद’ में शामिल होंगे। सीएम विकास समेत अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।
अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘संवाद’ में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। जहां उन्होंने उत्तराखंड के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। सीएम धामी ने कहा कि आपका बहुत स्वागत है। मिलना जीवन में ऐसा संयोग है। आपने कहा विकसित उत्तराखंड। सबसे पहले मैं आप सभी लोगों का स्वागत करता हूं। श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। स्वर्णिम कालखंड के ग्यारह वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं, उनको बधाई देता हूं। उन्होंने जो विकसित भारत की बात की है, उसके लिए यह जरूरी है कि राज्य भी विकसित हों। लेकिन यह तभी संभव है जब उस राज्य के सभी विकासखंड, सभी जनपत, सभी पंचायत अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे। जब ये विकिसत होंगे तो प्रदेश भी विकसित होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम इसी पर काम कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर कई योजनाओं का निर्माण किया गया है और इन्हें आगे बढ़ाया गया है।
कौन हैं पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था। उस वक्त देश में आपातकाल घोषित था। तमाम तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। धामी के पिता शेर सिंह सेना में सूबेदार थे। पिथौरागढ़ में ही धामी ने पांचवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद पूरा परिवार खटीमा शिफ्ट हो गया। 12वीं के बाद धामी लखनऊ यूनिवर्सिटी आ गए। यहां से उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई की।
…फिर शुरू हुई राजनीतिक पारी
धामी ने 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान धामी ने स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरियों के आरक्षण के लिए आंदोलन किया। इसका नतीजा रहा कि तत्कालीन प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उद्योगों में 70% नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित कर दी।
2001 में जब भगत सिंह कोश्यारी 122 दिन के लिए मुख्यमंत्री थे, तब धामी उनके विशेष कार्यधिकारी यानी ओएसडी थे। इसके बाद 2002 से 2008 तक धामी उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2012 में पहली बार और फिर 2017 में दूसरी बार धामी विधायक चुने गए। जुलाई 2021 में धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। तब उनकी उम्र 45 साल थी। धामी के नाम उत्तराखंड का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। 2022 में उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
जानें क्रार्यक्रम में बारे में जरूरी बातें
‘संवाद’ का आयोजन आज देहरादून में आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में होगा। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। आप यह कार्यक्रम अमर उजाला के यूट्यूब, फेसबुक और एक्स के पेज के अलावा अमर उजाला एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। अमर उजाला के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एबीपी न्यूज चैनल पर पूरे देश में देखा जा सकेगा।