उत्तराखंड का मौसम 22 फरवरी 2025: चमोली, पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में आज हो सकती है बारिश, जानें वेदर अपडेट्स

उत्‍तराखंड मौसम न्यूज 22 फरवरी 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने की उत्तराखंड का मौसम 22 फरवरी 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्र में बादल मंडरा सकते हैं। प्रदेश में गुरुवार को हुई पर बारिश और बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है। भारी बर्फबारी के कारण राजमार्गों के साथ ही छोटे संपर्क मार्गों पर भी आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।

ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट आई है और एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ गया है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिलने से राहत मिली, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। शुक्रवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने से बारिश की संभावना भी बनी रही हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही आंशिक बादल जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button