अगले साल तक ढ़ाई लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि राज्य सरकार ने अगले साल तक ढ़ाई लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा उत्तराखंड सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्राविधान किया गया है। प्रदेश में अब तक एक लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं। अगले वर्ष तक यह लक्ष्य 2.50 लाख करने का रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून भी है। इसके साथ ही कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button