
कुछ महीनों के बाद विधान सभा चुनाव है, लेकिन उससे पहले राजनीतिक दलों ने जाति कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। आज जदयू ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, जिसमें बिहार के बड़े चेहरों के साथ हरियाणा के सीएम भी शामिल हुए।
मैं हरियाणा के मुखिया के तौर पर आपको दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आज एक बात मैं जरूर कहूंगा यहां सम्राट चौधरी बैठे हैं, अब हरियाणा के बाद बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजधानी पटना में कही।
दरअसल भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब हरियाणा के बाद बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए।
लालू यादव पर फिर किया हमला, कहा- पहले कोई कुछ काम नहीं करता था
‘भीम संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल की याद दिलाते हुए उनपर तंज कसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई कुछ काम नहीं करता था। जब हमलोग सरकार में आए तो हमने लोगों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि हमने
महिलाओं के लिए इतना ज्यादा काम किया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ महिलाओं नके लिए बल्कि मुस्लिम सहित सभी जातियों के लिए हमने काम किया है। कुछ दिन पहले मैं प्रगति यात्रा पर निकला था। जहां जो कमी दिखी, उसे पूरा करने का निर्देश दिया है।