दिल्ली में देर रात एनकाउंटर, पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे बदमाश, फिर जो हुआ…

दिल्ली पुलिस ने बीती रात शेख सराय इलाके में बीआरटी कॉरिडोर पर दो बदमाशों का एनकाउंटर किया। अरुण लोहिया हत्याकांड से जुड़े दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए।

दिल्ली में क्राइम पर कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही है। बीती रात बीआरटी कॉरिडोर पर सीएनजी पंप के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अरुण लोहिया हत्याकांड से जुड़े दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि हत्या के आरोपी दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाले हैं।

इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और अपराधी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी फिर क्या था पुलिस ने अपना रौद्र रूप दिखाया और जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। फिर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button