मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे। आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 29 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी से बचना चाहिए।